कानपुर जिलाधिकारी ने बिरहाना रोड स्थित KPM अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जहाँ फर्जी अभिलेख तैयार मिले

  • जो आप लोग कर रहे है, वो आग में कूदने वाला काम है-न शर्म है न भय है : जिलाधिकारी कानपुर
कानपुर। शासन के निर्देश में अर्बन एवं रूरल पीएचसी में आरोग्य मेला आयोजित किए जाने के निर्देश के क्रम में जनपद में आरोग्य मेले को आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बिरहाना रोड पटकापुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सुबह 10:30 पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की ड्यूटी में उपस्थित डॉ दीप्ति गुप्ता द्वारा फर्जी अभिलेख तैयार करते हुए मरीजों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए थे। पुस्टि करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक मरीज से फोन पर बात की गई की क्या आप आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। उस व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वह कभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया ही नहीं।
इस पर जिलाधिकारी द्वारा  डॉक्टर दीप्ति से उनके द्वारा फर्जी तरीके से अभिलेखों में नाम दर्ज करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने फर्जी तरीके से नाम दर्ज किए हैं। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टर दीप्ति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के निर्देश उपस्थित प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही पर्यवेक्षक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ भी कार्यवाही किए जाने हेतु शासन को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×