मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महाराजपुर में नव निर्मित 32 क्षमता के हॉस्टल एवं विवेचना कक्ष का किया गया निरीक्षण

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के द्वारा जनपद कानपुर नगर के थाना महाराजपुर में नव निर्मित 32 क्षमता के हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का अधिशाषी अभियन्ता, निचली गंगा नहर, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत-प्रथम, द0वि0वि0नि0लि0 एवं पुलिस उपायुक्त- पूर्वी के द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।

भूतल पर बने एप्रिन की नाली की निकासी सही नहीं बनी है, उसको सही करने के निर्देश दिये गये। इस भवन के ऊपर के तलों में जाली वाले दरवाजे अभी नहीं लगवाये गये हैं तथा जिन दरवाजों में जालियां लगायी गयी हैं, वह ढीली हैं, जिससे मच्छरों आदि के अन्दर आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जिन दरवाजों की जाली ढ़ीली हैं, उनको सही करवाने के निर्देश दिये गये। प्रथम तल के एक बाथरूम में सीलन आ रही है, कही-ं कहीं पर प्लास्टर मे दरादरापन हो रही है। निर्देश दिये गये कि बाथरूम में आ रही सीलन की रोक-थाम करायी जाय साथ ही साथ दीवारों तथा फर्श में जहां कहीं दरदरापन
है, उसका निवारण कराया जाय। बाल्कनियों की नालियों के डक्ट नहीं बने हुए हैं, उनको बनाने के निर्देश दिये गये।

भवन के जल निकासी की ऐसी व्यवस्था रखी जाय ताकि परिसर में जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। कतिपय स्थानों पर कुण्डी ढीली पायी गयी, उनको भी ठीक कराया जाय। सी0 एण्ड डी0एस0 कार्यदायी संस्था के उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता द्वारा आश्वान दिया गया कि निरीक्षण के दौरान पायी गयी सभी कमियों को उनके द्वारा 20 दिनों के अन्दर दूर करा लिया जायेगा। कार्यदायी संस्था, सी0 एण्ड डी0एस0 के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि निरीक्षण के दौरान पायी गयी सभी कमियों का समुचित तरीके से निदान करा कर 20 दिनों के अन्दर समिति को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि समिति द्वारा पुनः निरीक्षण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×