मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रदर्शन पर व्यक्त की नाराजगी

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के अध्यक्षता में नवीन सभागार सरसैया घाट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड, पीएसबी, एसबीआई सभी बैंकों का जीरो डिस्बर्समेंट था। इस पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने इन सभी बैंकों में प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण योजना को पूर्ण न करने के लिए कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्देश दिए की प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना सहयोग करने में लापरवाही बरतने  वाले बैंकों को योजना से बाहर करते हुए उन्हें सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया जाएगा।
 उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य न करने वाले बैंकों के खिलाफ, उनके उच्च अधिकारियों को कड़े शब्दों में पत्र भी लिखने के निर्देश दिए।
 मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि  बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 165 खातों का वितरण कर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम शैलेश पारख  ने बताया कि रिवर्स सोर्सिंग में सभी शाखाओं ने योगदान दिया तथा वे जल्द ही लक्ष्य भी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी 26 खातों का वितरण किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने बाकी बैंकों को लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की।
अन्य बैंकों का प्रदर्शन निम्नवत रहा-
 एसबीआई – लक्ष्य-600 वितरण-0
 पीएनबी – लक्ष्य-400 वितरण -4
 केनरा – लक्ष्य-200 वितरण -0
 बीओबी – लक्ष्य-400 वितरण -171
 यूबीआई – लक्ष्य-250 वितरण -26
 बैंक ऑफ इंडिया – लक्ष्य-200 वितरण-3
 सेंट्रल बैंक – लक्ष्य-200 वितरण -4
 इंडियन बैंक – लक्ष्य-180 वितरण -10
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि 23 फरवरी को एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैंप के आयोजन के लिए सभी बैंकों को लक्ष्य दिया जाए और लक्ष्य के सापेक्ष न्यूनतम 50% खातों में वितरण किया जाए।  सभी बैंकों के उच्च अधिकारियों ने 23 फरवरी को दिए गए लक्ष्य के लिए अपनी सहमति जाहिर की और दिए गए लक्ष्य को पूरा करने हेतु प्रतिबद्धता दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×