होटल व रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग टीम ने मारे छापे, एक ही फ्रीजर में रखे मिले वेज और नॉनवेज

  • गंदगी के साथ एक्सपायर खाद्य पदार्थ भी रखे मिले
कानपुर। जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर नगर में स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व उनकी टीम द्वारा किया गया। रामादेवी स्थित न्यू कालिका होटल में एक ही फ्रीजर में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे मिले। नॉनवेज खाद्य पदार्थ के साथ 5 किलो मटर, तैयार लगा आटा, तैयार मिक्स सब्जी रक्खी पाई गई। जिसे मौके पर नष्ट कराते हुए होटल संचालक को नोटिस जारी किया गया।
कल्याणपुर स्थित होटल द डायनिंग हाउस का निरीक्षण किया गया। तो वहां वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थ अलग-अलग फ्रीजर में रखे पाए गए। वही होटल से पनीर, सफेद मिर्च पाउडर एवं सब्जी मसाले का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। आईआईटी गेट के पास स्थित रेस्टोरेंट द हाईवे चिकन किंग का निरीक्षण किया गया तो वहां अत्यंत गंदगी पाई गई। कर्मचारी भी साफ सुथरे कपड़े नहीं पहने हुए थे। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
फूल बाग स्थित होटल मंदाकिनी एवं कान्हा क्लासिक में निरीक्षण किया गया तो वहां साफ सफाई के साथ खाद्य पदार्थ का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। होटल डाउनटाउन का निरीक्षण किया गया जहां पर साफ सफाई करने एवं वेज नॉन वेज खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। पार्वती बांग्ला रोड स्थित आर एंड डी हॉस्पिटैलिटी होटल में संचालित किचन के अंदर वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था साथ ही स्टोर रूम में एक्सपायर खाद्य पदार्थ भी रखें पाए गए थे। उक्त प्रतिष्ठान से एक्सपायर खाद्य पदार्थ व नॉनवेज के साथ रखा हुआ वेज खाद्य पदार्थ को नष्ट कराते हुए संचालक को नोटिस थमाया गया है। वही मौके से क्रीम, पनीर व दही के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए संग्रहित किए गए। श्याम नगर स्थित रेस्टोरेंट काके द हट्टी का संचालक मौके पर खाद्य लाइसेंस खाद्य विभाग टीम को नहीं दिखा पाया। निरीक्षण के दौरान उक्त संस्थान में खाद्य विभाग की टीम को अत्यधिक गंदगी मिली। जिससे मौके पर रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए नियमानुसार साफ सफाई करने व खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात ही खाद्य प्रतिष्ठा को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वही खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि आम जनमानस को साफ सुथरे एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×