जनसुनवाई में नायाब तहसीलदार सदर की हुई शिकायत, जिलाधिकारी ने फोन पर लगाई क्लास

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला संज्ञान में आया जिसमें प्रार्थी राजेश  ग्राम टुन्ना, सचेंडी निवासी राजेश ने शिकायत किया कि नायाब तहसीलदार सदर रिचा सचान अपने कार्यालय में समय से नहीं आती हैं और न ही कार्यालय में बैठती हैं। प्रार्थी की शिकायत है कि वह पिछले छह महीने से उनसे मिल नहीं पा रहा हैं। इसपर जिलाधिकारी ने संबंधित नायब तहसीलदार को फोन लगाया तो नायब तहसीलदार ने खुद को मा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में बताया।
जिलाधिकारी ने उनसे यह भी पूछा कि आपका CUG नंबर क्यों नहीं लगता है जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें सीयूजी नंबर अभी तक नहीं मिला है, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें समय से कार्यालय में बैठने के साथ-साथ CUG नंबर के नियमित इस्तेमाल करने व प्रार्थी से मिलकर उसकी  समस्या का समय से समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए यह भी कहा कि अधिकारी व कर्मचारी मेरे द्वारा किए गए निरीक्षण का इंतजार ना करें, बल्कि इसके पहले ही अपने कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याओं का समाधान करें , जिससे शासन की नीतियों को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समय से पहुंचाया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छुआ...', BJP ने VIDEO जारी कर LoP पर लगाया गंभीर आरोप, भाजपा महिला मोर्चा विरोध में सड़क पर उतरी | अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सियासी पारा हाई, ओपी राजभर बोले- ना उनको राम प्यारे हैं, ना कृष्ण, कहते तो हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं ... INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से मांगा मिलने का समय |      'राहुल-केजरीवाल समेत विपक्ष का 'लोकतंत्र की हत्या' वाला आरोप बेबुनियाद, ये देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं...', विरोध-प्रदर्शन पर बोली BJP | दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस ............ CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
Advertisement ×