खाद्य विभाग ने मारा छापा, किचन व स्टोरेज में घूमते मिले कॉकरोच, वेज और नॉनवेज एक ही फ्रीजर में रखे मिले

कानपुर। सहायक आयुक्त खाद्य 2nd के निर्देश पर परेड स्थित भाटिया होटल प्राइवेट लिमिटेड पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल में शामिल संजय  वर्मा डी. पी.सिंह व डॉ अजय मौर्या ने अचानक छापेमारी की छापेमारी के दौरान विनिर्माण परिसर की फर्श, छत एवं दिवालें काफी गंदी मिली, किचन व स्टोरेज में कॉकरोच घूम रहे थे, डीप फ्रीजर काफी गंदे थे जिसमे वेज व नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ भण्डारित मिले। विनिर्माण परिसर में नाली खुली हुई थी, तथा जगह – जगह पानी रुक रहा था जिस वजह से काफी बदबू आ रही थी।

खुले डस्टबिन के बाहर तक कूड़ा बिखरा हुआ था, कई खाद्य जैसे इसेन्स, दूध, केंचप, मैयोनीस, मसाले, क्रश एक्सपायर होने के बावजूद स्टोरेज में भंडारित थे। पानी की अद्द्तन जांच रिपोर्ट नहीं पाई गई। पूरे परिषर में निष्प्रयोज्य अखाद्य सामग्री जहां-तहां अव्यवस्थित तरीके से भंडारित पाई गई। डीप फ्रीजर ओवर लोडेड तथा काफी गंदे थे। कच्चे खाद्य पदार्थों का भंडारण सही नहीं पाया गया, खाद्य पदार्थों के बोरियों व पैकेट पर चूहे की फीसेस पड़ी हैँ। प्रोसेसिंग एरिया में बिल्लियां घूम रहीं हैँ।

कुछ सब्जियां सड़ी हुई रखी पाई गई। पनीर, बेसन, चना दाल, फिश मसाला, हल्दी पाउडर, मूंग दाल धुली, भुना चना, ब्लैक बीन्स, वाइट विनेगर का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा जा रहा हैँ। साथ ही किचन संचालन हेतु स्थितियां उपयुक्त नहीं पाई गई। इस लिए किचन संचालन को तत्काल प्रभाव से जब तक कमियों को सही नहीं कर लिया जाता तब तक अग्रिम आदेशों तक व्यवसाय को बंद रखने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×