एमएसएमई एक्सपो-2025 में उपक्रमों/विभागों/बैंकों/इकाइयों द्वारा 85 से अधिक स्टाल लगाकर उत्पादों/सेवाओं का किया गया प्रदर्शन   

कानपुर। भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेण्डर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं एमएसएमई एक्सपो-2025 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/विभागों/बैंकों/एमएसएमई इकाइयों ने 85 से अधिक स्टाल लगाकर अपने उत्पादों/ सेवाओं का प्रदर्शन किया गया।  
               
रजत कटियार,यंग प्रोफेशनल, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर ने सम्बोधन में एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला जैसे- पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यम पंजीकरण, लीन, क्लस्टर,  जेड प्रमाणन, बार कोड, पीएमएस, स्फूर्ति, पव्लिक प्रोक्योरमेण्ट पॉलिसी इत्यादि।
डा0 भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक, विस्तार केन्द्र सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर ने एमएसएमई उद्यमियों से आह्वान किया कि आप लेमन और लेवण्डर ग्रास की खेती करके उसके ऑयल से परफ्यूम बनाने वाली तकनीक संबंधी उद्यम स्थापित कर आप आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने उत्पाद का निर्यात भी कर सकते है। 
               
आशीष श्रीवास्तव, शाखा प्रमुख, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि0, लखनऊ ने अपने वक्तव्य में कहाकि एमएसएमई के उद्यमों को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम द्वारा किया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में उद्यमी लाभान्ति हो रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को चरितार्थ कर रहे हैं। शैलेश पारिख, डीजीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, कानपुर ने ऋण संबंधी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसके तहत उद्यमियों को उद्यम की स्थापना हेतु बैंक से ऋण लेने में सुविधा हो। 
मकसूद खान, अध्यक्ष, इमर्जिंग बिजनेस चैम्बर ऑफ कामर्स, लखनऊ अपने संबोधन में कहा कि आप सभी उद्यमियों को अपने उद्यम के प्रति जागरूक रहना होगा एवं नवाचार तकनीक का उपयोग कर अपने उत्पाद को कम लागत में बाजार तक उपलब्ध कराना होगा, जिससे आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सकेंगे। उपरोक्त तकनीकि सत्रों के अतिरिक्त प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विभिन्न स्टार्टअप के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विकसित स्टार्टअप के बारे में उद्यमियों से जानकारी साक्षा की। तत्पश्चात संयुक्त निदेशक/कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। 
कार्यक्रम में संस्थान के  एस.के.पाण्डेय, सहायक निदेशक,  अमित बाजपेयी, सहायक निदेशक,  नीरज कुमार, सहायक निदेशक,  के.पी.शील, सहायक निदेशक और लगभग 100 उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×