इधर MP ने कर ली मौत की सजा की तैयारी, उधर फडणवीस लाएंगे लव जिहाद पर कानून

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून की जरूरत को एक बार फिर से दोहराया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इक्का-दुक्का मामले नहीं हैं, बल्कि अब तक एक लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं. दूसरी मध्य प्रदेश में के सीएम ने भी महिलाओं के धर्म परिवर्तन करने वालों को सजा-ए-मौत देने का कानून लाने की बात कही है.

इस मौके पर फडणवीस ने अपनी बेटी को लेकर कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी एक ही संतान, एक बेटी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी बेटे की इच्छा नहीं की और समाज से इस तरह का कोई दबाव महसूस नहीं किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर फख्र है और उन्हें लगता है कि बेटियां माता-पिता की ज्यादा देखभाल करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी राजनीति में नहीं आएगी, क्योंकि वह वकील बनना चाहती है.

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन’ करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने के लिए कानून में बदलाव करेगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसे नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है, वैसे ही अब लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के लिए भी यह सजा दी जाएगी. यह संशोधन मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में किया जाएगा.

10 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और सरकार ‘धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021’ में संशोधन कर मौत की सजा का प्रावधान जोड़ने की योजना बना रही है. अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाएगा. हालांकि, जब यह खबर चर्चा में आई तो मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया. इसमें कहा गया कि राज्य में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पहले से लागू है, जो जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन और शादी कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुमति देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×