अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के सिविल लाइन्स स्थिति कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के निदेशक श्री सुशील कुमार पाठक द्वारा मुख्य अतिथि डा. अनुराधा वार्ष्णेय, माननीय सदस्य, प्रबन्ध मण्डल, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। 
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डा. अनुराधा वार्ष्णेय द्वारा संस्थान के प्रशिक्षिणार्थियों को बताया गया कि हम लोग प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को महिला दिवस मनाते है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना एवं उन्हें सम्मान देना है एवं लैगिंक भेदभाव को समाप्त को एक समान सशक्त समाज का निर्माण करना है। पहली बार महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया था। एक सशक्त नारी एक सशक्त समाज की पहचान है। आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी लोग महिलाओं के अधिकारों एवं उनके सम्मान की रक्षा करेंगे।
संस्थान के निदेशक श्री सुशील कुमार पाठक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन यानी 08 मार्च महिलाओं को उनके त्याग, बलिदान, योगदान, संघर्ष एवं उपलब्धियों के लिए समर्पित है । महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ की हड्डी होती है, बल्कि समाज में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । आज की महिला शिक्षा, राजनीति, खेल आदि सभी जगहों पर सफलता हासिल कर रही हैं । जिस तरह से एक घर को चलाने में एक महिला का योगदान होता है उसी तरह समाज की उन्नति और तरक्की में भी महिलाओं का योगदान है। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, रुचि गुप्ता, शिखा शर्मा, निशात फातिमा सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×