शिक्षकों ने विधायक महेश त्रिवेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों ने आज से पूर्व विज्ञापन पर चयनित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की माँग पर विधानसभा किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी से भेंट की उन्हें इस प्रकरण पर आ रही समस्या से अवगत कराया तथा 28/03/2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित परिषदीय शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने संबंधी शासनादेश के अनुपालन में आ रही बेसिक शिक्षा विभाग की बाधाओं को दूर करने के लिए सहयोग की माँग की प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत के शिक्षकों का चयन 2004 की विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था जिसके द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत 40, हज़ार शिक्षकों की उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति का प्रावधान था जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस संबंध  में अपने निर्णय में स्पष्ट किया था कि इस प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों के संबंध में पुरानी पेंशन के बारे में निर्णय सरकार के द्वारा लिया जा सकता है और शिक्षक अपना प्रत्यावेदन कि सरकार को प्रस्तुत करेंगे वे बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश 31 अक्टूबर वर्ष 2005 में स्पष्ट कहा गया था कि विशिष्ट बीटीसी 2004 के द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अतिरिक्त विज्ञापन की आवश्यकता नहीं है। विधायक माननीय महेश त्रिवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री के लिए 2005 के पूर्व विज्ञापन पर नियुक्त विशिष्ट बी टी सी शिक्षकों को पुरानी पेंशन के लिए पत्र लिखा।
इस अवसर पर अभय मिश्रा, राहुल सुमन, धीरेंद्र कुशवाहा , जितेंद्र  त्रिपाठी,मनन कुमार,मलय गुप्ता, महेश सचान, नवनीत यादव, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार आर्य,पूरन सिंह, सतपाल सिंह , धीरेंद्र ब्रह्मचारी , दिलीप कुमार गुप्ता, रमेश कुमार दिवाकर, दिनेश कुमार दिवाकर, गोबिंद सिंह , के एल शर्मा, रवि मिश्रा इत्यादि विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की शिक्षक /शिक्षिकाएं मौजूद रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×