राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की चेतावनी का असर, दिव्यांगजनों के खातों में आ गई पेंशन, होली के दिन आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित 

  • पेंशन न आने पर  ज्ञापन देकर प्रदेश के सभी जिलों में धरना देने की दी थी चेतावनी 
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की चेतावनी का असर हो गया। उन सभी दिव्यांगजनों के खातों में पेंशन पहुंच गयी जिनकी एनपीसीआई व केवाईसी कम्पलीट थी।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पेंशन  न आने पर निर्देशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होली के दिन  धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि होली के दिन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालयों में आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अब होली के दिन होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×