नया गंज मे लगे शिलापट हुवे गायब, कांग्रेस महासचिव ने लगाए गंभीर आरोप 

कानपुर। नया गंज चौराहे से बिरहना रोड तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी के नाम सड़क को चिन्हित करने का शिलापट एक नया गंज एवं एक बिरहना पर लगा था उपरोक्त स्थल पर भवन का निर्माण करा रहे जिस पर कांग्रेस एडवोकेट हर प्रकाश अग्निहोत्री महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मकान मालिक द्वारा दोनों स्थानों पर सोंची समझी साजिश के तहत तोड़ दिया गया ज़ब की नया गंज मे लगे शिलापट को उपरोक्त स्थान से गायब कर सबूत मिटाने का काम निर्माण करा रहे व्यक्ति द्वारा किया गया जो अत्यंत घोर निंदनीय कृत्य है  उपरोक्त घटना की जानकारी होने पर कांग्रेसजनों का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक पं भूधर नारायण मिश्रा के नेतत्व मे कलक्टर गंज प्रभारी निरीक्षक से मिलकर घटना से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत करते हुए कड़ी कार्यवाही के लिए कहा की उपरोक्त कृत्य महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है। जिसे किसी भी क़ीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा यह भी कहा की इस घटना से हमारे जैसे हजारों लोगो की भावनाये आहत हुई। प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी निरीक्षक से कहा की अगर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए शिलापट को उसी स्थान न लगाया गया तो विवश होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से हरप्रकाश अग्निहोत्री, अतहर नईम, राजकुमार यादव, अरुण मिश्रा, दीप पाण्डेय, ज़फर शाकिर, सुनील ओमर, मुन्ना खा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×