अभिनेत्री आम्रपाली ने बताया कि रोजा फिल्म का उद्देश्य महिलाओं को मजबूर नहीं मजबूत बनाना है

कानपुर। एनजेएफसी एक्सल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म रोजा की मुख्य अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कानपुर में पत्रकारों से मुखातिब हुई। फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बताया कि रोजा फिल्म में वह रोजा का किरदार निभा रही है। रोजा एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो मायके और ससुराल दोनों जगह से हार जाने के बाद भी समाज की अबला महिलाओं को साथ लेकर एक बड़े समूह के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान देती है। यह फिल्म आज की अबला महिलाओं के संघर्ष को प्रदर्शित करती है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मजबूर नहीं मजबूत बनाना है। यह फिल्म समाज की कमजोर महिलाओं को प्रेरणा देती है कि अगर इरादे मजबूत हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिल्म निर्माता अमित प्रताप सिंह, निर्देशक इश्तियाक शेख (बंटी), अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड हिमांशु पांडे, वी.पी. सिंह, अभिषेक पांडे (मोनू), मोहित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×