नहीं थम रही बंगाल में हिंसा, मुर्शिदाबाद के बाद अब सुलगा ये जिला…..

बंगाल के मुर्शिदाबाद में अभी वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं. इस बीच एक और जिला हिंसा की चपेट में आ गया है. साउथ 24 परगना जिले की कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग पुलिस की मोटरबाइक को जलाते और पुलिस बस को पलटते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में भारी संख्या में पुलिस सड़कों पर नजर आ रही है. यह घटना पिछले हफ्ते इस जिले और मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में हुई हिंसा के बाद हुई है, जिसमें तीन लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में ट्रेन पर पथराव किया गया था. साथ ही घरों और दुकानों में आग लगा दी गई थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हिंसा तब भड़की जब इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों ने भांगर इलाके में पुलिस के साथ झड़प की, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई.

आईएसएफ समर्थक कथित तौर पर मध्य कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे थे, जहां वे वक्फ कानून विरोधी रैली में शामिल होने जा रहे थे, जिसे पार्टी के विधायक नौशाद सिद्दीकी संबोधित करने वाले थे. लेकिन पुलिस ने कहा कि रैली के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी, जो फिर भी आयोजित की गई और जिस पर सिद्दीकी ने नए कानून को मुसलमानों और संविधान पर हमला बताया और जब भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़पों में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. चश्मदीदों ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक शख्स घायल हुआ.

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों, खासतौर पर सुती, शमशेरगंज, धुलियान और जंगीपुर में सोमवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही. हिंसा प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सड़कें सुनसान दिखीं और दुकानें बंद रहीं. प्रभावित इलाकों में इंटरनेट बंद है, जबकि सुरक्षाबल मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं. शुक्रवार दोपहर से सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, लेकिन जिले में किसी नई घटना की सूचना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×