कलेक्ट्रेट में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई भीमराव आंबेडकर की जयंती

कानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ0 भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशो के क्रम में जनपद में सभी जगहो पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि डॉ0 भीमराव आंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता है। हम सभी को उनकी विचारधारा, उनकी सीख को आत्मसात करना चाहिए। सभी लोग समाज व देश को आगे बढाने का कार्य करें।
डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी के जीवन मूल्यो पर प्रकाश डालते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए व सभी को समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है।
जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चल कर देश एवं समाज की तरक्की में अपना योगदान हमेशा देते रहना है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ करें।
इस अवसर पर एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक चंद्रशेखर, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने डॉ. आम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×