निकल गई सारी हेकड़ी, भाजपा और उमर अब्दुल्ला की ‘शहबाज’ को दो टूक

पहलगाम में हमले के बाद भारत के एक्शन प्लान से पाकिस्तान में डर का माहौल बन गया है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ की नींद उड़ गई है. पीएम शहबाज शरीफ बयानबाजी कर रहे हैं. भारत के लड़ाकू विमानों के अभ्यास से पाकिस्तानी आर्मी सहम गई है. पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा था कि दहशतगर्दों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसी बीच शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए उनपर निशाना साधा है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने कई बड़े फैसले लिए. जिसके तहत सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया. इसके अलावा अटारी- वाघा चेकपोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया. एक मई से पहले पाकिस्तानियों को वापस जाने को कहा गया. इसके अलावा कई और बड़े फैसले लिए गए. साथ ही साथ बता दें कि भारत पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है. राफेल- सुखोई विमान कड़ा अभ्यास कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×