वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया सवारों ने भागते हुवे पुलिस पर चलाई गोलियां, पुलिस ने मारी पैर में गोली

कानपुर। थाना किदवई नगर पुलिस द्वारा आयुर्वेदिक पार्क के सामने संदिग्ध/वांछित अपराधियों तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक दो पहिया वाहन पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर साइट नंबर-1 चौराहा की दिशा में भागने लगे और पुलिस बल पर गोली चलाने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त गोपाल उर्फ टक्कल पुत्र राम सजीवन निवासी शिवाजी पुलिया, थाना हनुमंत विहार के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त गोपाल उर्फ टक्कल, थाना किदवई नगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 87/25 धारा 305A/331(4)/317(2) BNS में वांछित था। इसके अतिरिक्त वह थाना गुजैनी से भी वांछित चल रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कुल 07 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×