पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक से पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा

कानपुर। भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को सीमा पार पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद पूर्व सैनिकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। “ऑपरेशन सिंदूर ” की सफलता की खुशी में गुरुवार को भाजपा दक्षिण में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा छावनी विधानसभा के श्याम नगर चौराहे पर छत्रपति शिवाजी की मूर्ति से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।कार्यक्रम संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पी सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जिस रणनीति से सेना ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया वह पहलगाम हमले में जान गवाने वाले निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए हम आज भी हर मोर्चे पर दुश्मनों से लोहा लेने को तैयार है।
प्रमुख रूप से रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, पार्षद नीलम शुक्ला, निर्देश सिंह चौहान, अंकुर गुप्ता, राम संजीवन, जेएन शुक्ला, जीपी शुक्ला, राम नरेश सचान, वाई के बाजपेई, संजीव बेरी, एल बी पटेल, बीएल पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×