काशीराम हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण के दौरान 64 डॉक्टर, कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने सुनाई ऐसी सजा….

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा काशीराम हॉस्पिटल का किया गया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान 64  कर्मचारी एवं डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों एवं डाक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सुबह 8:35 पर काशीराम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 64 डॉक्टर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर शासन के दिशा-निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करें और नियमित रूप से ओपीडी में उपस्थित रहकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×