समय से पूर्व बच्चे का जन्म केवल माँ के लिए ही नहीं अपितु समाज के लिए भी बोझ व चिंता का विषय

कानपुर। ISOPARB कानपुर और कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी द्वारा होटल विजय इंटरकांटिनेंटल में एक गोस्टी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की वक्ता देश की जानी पहचानी डॉ. टी. रमणी देवी थी जो तमिलनाडु से अपना वक्तव्य देने हमारे कानपुर शहर में आई हैं ये हमारी सोसाइटी के लिए बहुत गर्व का विषय है। डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया समय से पूर्व प्रसव पर अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया की गर्भावस्था को अक्सर उत्साह और प्रत्याशा के समय के रूप में देखा जाता है। हालाँकि, कुछ गर्भवती माताओं के लिए, जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे समय से पहले प्रसव हो सकता है।
समय से पहले प्रसव के कारणों को समझना गर्भवती माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे संकेतों को पहचानने और समय पर चिकित्सा सहायता लेने में मदद मिलती है।डॉ. नीलम मिश्रा प्रेसिडेंट ISOPARB सोसाइटी, कानपुर, ने बताया समय से पहले प्रसव से बचने के लिए, गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखनी चाहिए, तनाव को नियंत्रित करना चाहिए और नियमित प्रसवपूर्व जांच करवानी चाहिए। हाइड्रेटेड रहना, संतुलित आहार खाना और धूम्रपान या शराब से बचना ज़रूरी है। डॉ. किरण सिन्हा ने बताया समय से पहले जन्म का सबसे आम कारण संक्रमण या माँ में पुरानी स्वास्थ्य स्थितियाँ हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह और संक्रमण जैसी स्थितियाँ समय से पहले प्रसव का कारण बन सकती हैं। गोष्ठी का संचालन डॉ किरन सिन्हा और डॉ विनीता अवस्थी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×