भट्टे पर काम करने वाले अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशियों को पुलिस ने पकड़ा, 45 दिन का शिशु भी शामिल

हरियाणा के मेवात में ईंट भट्टे पर काम करने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों के एक परिवार को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है, जो अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अवैध बांग्लादेशियों के बारे में सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम ने 23 मई को वजीरपुर जेजे कॉलोनी में निगरानी और सत्यापन अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ में पुलिस को उसी परिवार के एक नवजात सहित आठ अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में मदद मिली, जो वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रह रहे थे। उन्हें उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक स्मार्टफोन जब्त किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित वीडियो कॉल और चैटिंग ऐप था।

उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल परिवार बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए करता था। पूछताछ के दौरान परिवार ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में घुसे थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शुरू में भारतीय नागरिकता का दावा किया, लेकिन वे बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले के निकले। पकड़े गए बांग्लादेशियों में एक 45 दिन का शिशु भी शामिल है। सभी को निर्वासन कार्यवाही के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की घुसपैठ को सुविधाजनक बनाने वाले और स्थानीय स्तर पर सहायता करने वालों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×