जिला जज ने किया राजकीय बाल गृह बालिका व राजकीय बाल गृह बालक का औचक निरीक्षण

कानपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद किशोर न्याय समिति द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला जज कानपुर नगर चवन प्रकाश द्वारा कानपुर नगर के राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट- 1 स्वरूप नगर, राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट- 2 नवाबगंज ख्योरा, राजकीय बाल गृह बालक कल्यानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। बालिका गृह यूनिट- 1 के निरीक्षण के समय तीन बालिकाओं द्वारा अपने घर भेजे जाने की प्रार्थना की गई, अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उनके माता-पिता अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं है, इस संबंध में जिला जज द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया की बालिकाओं को उनके घर भेजे जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट – 2 के निरीक्षण के समय संस्था में गंदगी पाई गई एवं डॉक्टर की विजिट के संबंध में इस माह में डॉक्टर की केवल 04 विजिट पाई गई।
निरीक्षण के समय उपस्थित अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया गया की संस्था में कोई सफाई कर्मी नहीं है। इस संबंध में निरीक्षण के समय उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया की संस्था में अविलंब किसी सफाई कर्मी को संबद्ध करते हुए संस्था की साफ-सफाई होना सुनिश्चित करें एवं डॉक्टर की नियमित विजिट संस्था में कराए जाने हेतु संबंधित से पत्राचार करना सुनिश्चित करें।
राजकीय बाल गृह बालक कल्याणपुर के निरीक्षण के समय एक अध्यापिका सुमन मिली जिनके द्वारा बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा दी जा रही है एवं विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी भी कराई जा रही है, माननीय जिला जज द्वारा अध्यापिका की प्रशंसा की गई।
उपरोक्त तीनों संस्थानों में पाया गया की किसी भी संस्था में योग अध्यापक नहीं है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया संबंधित से पत्राचार कर संस्था में नियमित योग अध्यापक संबद्ध करना सुरक्षित करें। निरीक्षण के समय अपर जिला जज/सचिव कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रशेखर, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×