अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करने की घोषणा प्रधानमंत्री से कराएं सांसद : पं रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के नेतृत्व में  अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा के लिए अधिवक्तागण सांसद रमेश अवस्थी के यहां पहुंचे जहां पर संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं की कोई भी सामाजिक सुरक्षा नही है जिसकी वजह से अति वृद्ध अधिवक्ताओ को जीविकोपार्जन हेतु कार्य करना पड़ता है और बीमारी में निःशुल्क  इलाज की कोई सुविधा नहीं है।
अधिवक्ता पेंशन योजना और अधिवक्ताओ को परिवार सहित स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान योजना से जोड़े जाने हेतु प्रधानमंत्री को संबोधित प्रतिवेदन आपको दिया था जिसे आपने अपने संस्तुति पत्र के साथ प्रधानमंत्री जी के पास पहुंचाया था जिसपर  प्रधानमंत्री जी ने आपका पत्र प्राप्त होने का पत्र आपको भेजा था।
 आपके प्रयासों से अधिवक्ता पेंशन योजना और अधिवक्ताओ को सपरिवार स्वास्थ्य बीमा योजना या आयुष्मान योजना से जोड़े जाने की हमारी मांग प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में आ चुकी है प्रधानमंत्री जी कल 30 मई को कानपुर पधार रहे है। कानपुर का अधिवक्ता समाज चाहता है कि आप प्रधानमंत्री से समक्ष हमारी मांग रख कानपुर से अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की घोषणा कराएं।
सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि आपकी अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में ला चुका हूं  कल कानपुर आगमन हम प्रधानमंत्री जी को पुनः आपका प्रतिवेदन देकर आपकी भावनाओ से अवगत करा अधिवक्ता पेंशन और स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किए जाने का प्रयास करेंगे। प्रमुख रूप से अज्जू मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, संजीव कपूर, आशीष गुप्ता, राघव तिवारी, आयुष शुक्ला, राकेश, सिद्धार्थ, वीर जोशी, इंद्रेश मिश्रा, विश्राम यादव, प्रियम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×