बाहर से आया घर पर पनीर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान

भारतीय रसोई में पनीर की खास जगह है। यह सिर्फ स्वाद का मामला नहीं, सेहत का सवाल भी है। लेकिन मिलावट के इस दौर में बाजार से खरीदा गया पनीर असली है या नहीं, यह पहचानना चुनौती बन गया है। नकली पनीर स्वाद, रंग और टेक्सचर में असली जैसा लगता है, लेकिन वह शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) लगातार मिलावटी दूध और दूध से बने उत्पादों को लेकर चेतावनी देता रहा है। आइए जानते हैं चार आसान घरेलू तरीके जिनसे आप पनीर की शुद्धता जांच सकते हैं।

फ्लेम टेस्ट: जलाने पर सच्चाई आती है सामने 

पनीर में डिटर्जेंट या सिंथेटिक केमिकल्स की मिलावट हो सकती है। पनीर का छोटा टुकड़ा धीमी आंच पर गर्म करें। अगर जलने पर केरोसिन या प्लास्टिक जैसी गंध आए, तो पनीर नकली है। असली पनीर जलने पर हल्का भूरा होता है, लेकिन गंधरहित रहता है।

टेक्सचर टेस्ट: छूकर समझिए अंतर 

पनीर को हाथ से दबाएं। असली पनीर हल्का दानेदार, नरम और थोड़ा बिखरने वाला होता है। नकली पनीर बहुत सख्त, स्पंजी या बहुत चिकना हो सकता है।

स्वाद और खुशबू टेस्ट: जीभ कभी झूठ नहीं बोलती 

पनीर को थोड़ा चखें। असली पनीर में दूध जैसी सोंधी खुशबू और हल्का मिठास होता है। अगर स्वाद खट्टा, साबुन जैसा या बहुत रबड़ जैसा लगे, तो यह मिलावटी हो सकता है।

वॉटर इमर्शन टेस्ट: पानी में उतरती है सच्चाई

गर्म पानी में पनीर डालें। अगर पानी में झाग निकले या पनीर घुलने लगे, तो उसमें स्टार्च या बाकी मिलावट हो सकती है। असली पनीर ऐसे पानी में बिना बदलाव के तैरता रहता है। सेहत से समझौता न करें। इन आसान तरीकों से आप पनीर की शुद्धता को परख सकते हैं और मिलावटी चीजों से खुद को और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, घटना के बाद बिहार में हुआ था जोरदार बवाल | TMC अध्यक्ष कौन? बागियों ने दीदी का किया तख्तापलट तो अब ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्टी, पार्टी प्रमुख होने का किया दावा | 10 साल पहले 'मौत की बिल्‍डिंग' को गिराने का निकला था नोटिस, फिर LDA में किसने और कैसे बदल दिया फैसला; 15 मौतों का गुनहगार कौन? | खान सर की फिर बढ़ सकती है मुसीबत, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की आंच पहुंची पटना, KGS कोचिंग में फायर ब्रिगेड की टीम को मिली कई खामियां
Advertisement ×