भारत में अब डराने लगा कोरोना! 6 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत में कोरोना वायरस को लेकर अब चिंताएं बढ़ने लगी है। जिस रफ्तार से Covid-19 पैर पसार लोगों की टेंशन बढ़ गई है एक्टिव केस की संख्या भी 6 हजार को पार कर गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 6 लोगों ने दम तोड़ दिया है। केरल में अब भी सक्रीय मामलों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, बिहार में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 9 नए संक्रमित मामले सामने आने से हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के नए मामलों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हो गई है। केरल में कोरोना से 3 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि कर्नाटक में 2 लोगों की जान गई। वहीं, तमिलनाडु में एक मरीज की Covid-19 से मौत हुई है। कर्नाटक में दो लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हुई है।

पटना में एक दिन में 10 नए केस मिलने से हड़कंप

जनवरी  2025 से लेकर अब तक देश भर में कोरोना से 61 लोगों की मौत हो गई है। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक  दिल्ली में कोरोना से 7 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 665 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मामलों में इजाफा देखने को मिला है। वहीं, राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। एक दिन में इतने मामले आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ये अपील

स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से मास्क पहनने और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। केरल के अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराए जा रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश में अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×