संगठन ने 8 वर्षीय नाबालिक रेप पीडिता को न्याय दिलाने के लिये दिया ज्ञापन

कानपुर। अखिल भारतीय पिछड़ावर्ग फेडरेशन व सामाजिक संगठनो के द्वारा दिनॉक 20 जून 2025 को बलात्कारी सिद्धार्थ तिवारी को जमानत देने के  विरोध मे कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन को ज्ञापन दिया। विवेक पाल ने बताया कि ग्राम लोहंडा थाना सैनी जनपद कौशांबी में 8 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ यौन शोषण गांव के ही सिद्धार्थ पुत्र स्व0 रामबाबू तिवारी द्वारा किया जाता है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अपराधी को जेल भेज दिया जाता है।
अपराधी के पिता बेटे के कृत से लोक लाज के कारण जहर खा लेते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है जिसमें शासन के दबाव में निर्दोष पीड़िता के पिता, चाचा, व भाई को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया जाता है और अपराधी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धुन्नू को जमानत दे दी जाती है। वर्तमान ग्राम प्रधान भूपनारायण पाल पर 25000 का इनाम घोषित कर एनकाउंटर की कार्रवाई कर दी जाती है जो न्याय संगत नहीं है। सरकार मे बैठे कुछ मनुवादी लोग मनमाने तरीके से कानून से खिलवाड़ कर रहे है जिससे पूरी जनता दुखी है।
संयोजक गोविन्द नारायण ने कहा कि हम ये मांग करते हैं कि उक्त घटना घटना की सीबीआई जांच हो, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की जाये, वर्तमान ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल पर इन्काउंटर की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाये। पीड़ित के पिता, चाचा, भाई को जेल से रिहा किया जाए। पीड़िता का परिवार आर्थिक तंगी व भुखमरी का शिकार है। इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
ज्ञापन देने वाले प्रतिभा अटल पाल, चमन खन्ना, विवेक पाल, गोविंद नारायण, श्रीकान्त पाल, सुरेश कुमार वर्मा, देवीप्रसाद निषाद, औसान सिंह यादव, रामपाल नागवंशी, डा0 एसके चौधरी, सोनेलाल गौतम, हरीनारायण बौद्ध, इंजि0 भारत राजयोगी, एड0 आनन्द गौतम,  शिवकुमार सोनवानी, हिमॉन्शू जनवादी, आरपी पाल, कल्लू नेता, राजेन्द्र पाल (नन्हे), डीएन पाल, अतर सिंह, कुलदीप पेरियार, बलराम सिंह यादव, चन्दन पाल, देवनारायण पाल, उमाकांत विश्वकर्मा, विनोद पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×