न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर केडीए ने की कार्रवाई, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार 

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा मुखर्जी विहार में अवैधानिक रूप से बाउंड्री वाल को अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। पीड़ित अरुणेंद्र सिंह ने न्यायलय के आदेशों को दिखाते हुए मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि प्लॉट 11 एचआईजी मुखर्जी विहार में उनकी संपत्ति को केडीए के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। जबकि न्यायालय ने 21 फरवरी 2025 को प्रार्थी के हक फैसला देते हुए आदेश दिया कि प्रार्थीगणों की संपत्ति पर केडीए हस्तक्षेप ना करे। आरोप लगाते हुए अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि नाजायज वसूली के उद्देश्य से 18 जून को बिना सूचना दिए ही कर्मचारियों को भेज उनकी बाउंड्री वाल को जबरन गिरा दिया गया। नम आंखों से पीड़ित ने आलाधिकारियों से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×