न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर केडीए ने की कार्रवाई, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार 

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा मुखर्जी विहार में अवैधानिक रूप से बाउंड्री वाल को अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। पीड़ित अरुणेंद्र सिंह ने न्यायलय के आदेशों को दिखाते हुए मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि प्लॉट 11 एचआईजी मुखर्जी विहार में उनकी संपत्ति को केडीए के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गिरा दिया गया। जबकि न्यायालय ने 21 फरवरी 2025 को प्रार्थी के हक फैसला देते हुए आदेश दिया कि प्रार्थीगणों की संपत्ति पर केडीए हस्तक्षेप ना करे। आरोप लगाते हुए अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि नाजायज वसूली के उद्देश्य से 18 जून को बिना सूचना दिए ही कर्मचारियों को भेज उनकी बाउंड्री वाल को जबरन गिरा दिया गया। नम आंखों से पीड़ित ने आलाधिकारियों से गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: Trump ने PM मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! अमेरिका के डबल गेम से दुनिया के देश अलर्ट | US Attack में नष्ट नहीं हुए थे ईरान के परमाणु स्थल, पेंटागन की लीक हुई रिपोर्ट का दावा, ट्रंप ने बताया- फेक न्यूज | पालघर के स्कूल को दी गयी बम से उड़ाने की धमकी! प्रशासन से तुरंत पूरा स्कूल खाली कराया | मेरठ में डीजे संचालकों के साथ बैठक, भड़काऊ गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी | कश्मीर पर कुछ मत बोलना...57 देशों के सामने दहाड़ा भारत | 1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा! किराया बढ़ाने की तैयारी में भारतीय रेलवे | शाहजहांपुर में इस बार पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे कांवड़ यात्री, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी | Yadav कथावाचक को Etawah में अपमानित किये जाने पर भड़के Akhilesh, बोले- प्रभुत्ववादी सीमा लांघते जा रहे हैं