जिलाधिकारी ने किया कर्बला नवाबगंज का निरीक्षण, मोहर्रम की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत नवाबगंज स्थित बड़ी कर्बला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्बला में आने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कैंप, केस्को तथा नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में कैंप लगाने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही, उन्होंने अतिरिक्त एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर नगर आयुक्त तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×