जिलाधिकारी नहीं मानते शासन व राजस्व परिषद का आदेश 

कानपुर।  उत्तर प्रदेश संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कि सचिव राजस्व राम केवल के साथ एक घण्टे चली लम्बी वार्ता के बाद शासन ने जिलों से विनियमितिकरण के लिए शेष बचे सीजनल अमीनों व अनुसेवकों की सूची नाम सहित मंगाकर विनियमितिकरण के लिए विचार करने का निर्णय लिया है। जल्द जिलाधिकारियों को शासन पत्र जारी कर 15 दिनों में सूची भेजने का आदेश जारी करेगा।
राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को राजस्व सचिव राम केवल को अचानक वार्ता के लिए बुलाया और सीजनल अमीनों व अनुसेवकों के विनियमितिकरण में आ रही समस्या जानने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शासन को बराबर विनियमितिकरण के लिए पत्र भेज रहे थे। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2361 सीजनल अमीन व 2547 सीजनल संग्रह अनुसेवक उत्तर प्रदेश में विनियमितिकरण के लिए शेष है।  पांच हजार से ज्यादा अमीनों के व चार हजार से ज्यादा अनुसेवकों के पद खाली हैं इसके बावजूद जनपदों में जिलाधिकारी सीजनल अमीनों व अनुसेवकों का विनियमितिकरण नहीं कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सौ से ज्यादा सीजनल अमीन व अनुसेवक विनियमितिकरण के बगैर भगवान को प्यारे हो गए हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी शासन व राजस्व परिषद के आदेश को नहीं मानते हैं। जिसका जिता जागता उदाहरण है 13 मई को राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को विनियमितिकरण का आदेश दिया था सिर्फ तीन जिलों को छोड़कर किसी जिलाधिकारी ने विनियमितिकरण की कार्यवाही नहीं की है । वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन ने विनियमितिकरण के लिए सकारात्मक पहल शुरू किया है । जल्द ही इसके परिणाम आने कि सम्भावना है। जिलों से शासन में सूची आने के बाद जिलों के सीआर ए सूची में हेर फेर नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×