रहस्यमयी कीड़े से दहशत, एक की मौत, काटते ही हो जाता है गायब

अलीगढ़ में एक रहस्यमयी अदृश्य कीड़े को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय रिपोर्ट्स की माने तो ये एक जहरीला कीड़ा है, जिसके काटने से एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों का कहना है कि यह कीड़ा काटते ही अदृश्य हो जाता है, किसी को दिखाई नहीं देता, काटने के तुरंत बाद तेज जलन, सूजन और चक्कर आने लगते हैं, ये शुरुआती लक्षण अभी तक सामने आ पाए हैं। वहीं स्थानीय डॉक्टरों का मानना है कि यह किसी अज्ञात कीड़े का विषाक्त दंश हो सकता है, जिससे एलर्जी या टॉक्सिक शॉक जैसे रिएक्शन हो रहे हैं।

फिलहाल प्राथमिक उपचार में ऐंटीहिस्टामिन और दर्द निवारक दिए जा रहे हैं, अभी तक किसी स्पष्ट कीड़े की पहचान नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है, क्षेत्र में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों की निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि वे अब बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं प्रशासन से 24 घंटे मेडिकल सहायता और निगरानी की मांग की गई है।

फिलहाल इस रहस्यमयी कीड़े की असलियत क्या है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन फिलहाल अलीगढ़ के इस गांव में डर का माहौल गहराता जा रहा है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, एक और किशोरी को कीड़े ने रविवार (29 जून) को काटा। करीब 10-12 दिन पहले एक महिला की मौत भी इसी संदिग्ध कीड़े के काटने के बाद हुई थी। मृतक महिला का नाम मीरा देवी (45 साल) बताया गया। कीड़े काटने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन ने उन्हें तुरंत आगरा रोड पर दो नर्सिंग होम में ले गए, जहां सांप के काटने की संभावना को खारिज कर दिया गया।

इलाज के बावजूद, मीरा देवी की मृत्यु हो गई। तीन और लोग इस कीड़े का शिकार हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल और एक निजी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कीड़ा अभी तक किसी की नजर में नहीं आया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×