पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध शाखा के विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण

कानपुर। पुलिस आयुक्त द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा की विभिन्न शाखाओं- सर्विलांस सेल, स्वाट यूनिट, एन्टी थेफ्ट यूनिट,एन्टी नारकोटिक्स सेल एवं साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी शाखाओं के प्रभारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, जनहित से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा वाहन चोरी से सम्बन्धित हॉट स्पॉट चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने व साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाने व जन जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए, वहीं एन्टी नारकोटिक्स सेल को जनपद में अवैध मादक पदार्थों व सूखा नशा की खरीद-फरोख्त पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की अवैध बिक्री करने वालों के विरुध्द प्रभावी व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर पुलिस उपायुक्त (अपराध), अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध), सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) सहित सभी संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×