डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने देश के कई शहरों में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करके इसके सरगना को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार इस गिरोह ने हरियाणा के चंडीगढ़ व सोनीपत, दिल्ली के रोहिणी, बिहार के पटना और कर्नाटक के बेंगलुरु सहित कई शहरों में डिजिटल अरेस्ट वारदातों को अंजाम दिया है, जहां इनसे संबंधित अन्य प्रकरण या शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी-साइबर अपराध) शांतनु कुमार ने मंगलवार को बताया कि जयपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 23.56 लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य खाताधारक और तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस ने इस गैंग के मुख्य सरगना को भी कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से दबोच लिया है। इस गिरोह का जाल देश के कई बड़े शहरों तक फैला था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना सनी कुमार है।

विभिन्न जानकारियों की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने बेंगलुरू से सनी कुमार शर्मा (26) को पकड़ा। वह हवेली खरगपुर मुंगेर बिहार का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने चंडीगढ़, सोनीपत, दिल्ली, पटना और बेंगलुरु सहित कई शहरों में इसी तरह की डिजिटल अरेस्ट वारदातों को अंजाम दिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में चल रहे आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×