प्राथमिक विद्यालय भौती में सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत किया गया कार्यक्रम

कानपुर। प्राथमिक विद्यालय भौति आंगनवाड़ी 1 ग्रामपंचायत प्रतापपुर मे सुपरवाइजर गीता के सहयोग से सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आंगनवाड़ियों व आशाओं  को महिला कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे मे विस्तार से पात्रता बताते हुए आवेदन करने हेतु कहा गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 10 98 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी गई की बालिकाएं इन नंबरों पर अपनी सुरक्षा हेतु शिकायत कर सकती हैं, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विस्तार से बताया गया साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया की बालिकाएं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित कॉल आए तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कर जानकारी दे सकती हैं। इस तरह से वह अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग हब से जिला मिशन समन्वयक मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला, रागनी श्रीवास्तव एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×