मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डफरिन अस्पताल में बेबी कीट वितरण कार्यक्रम आयोजित

कानपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर डफरिन अस्पताल, कानपुर नगर में जन्मी नवजात बालिकाओं को महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह द्वारा बेबी कीट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, महिला कल्याण विभाग की हब टीम, डफरिन अस्पताल की अधीक्षिका, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। अपने संबोधन में  कमलावती सिंह ने कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों को केवल जन्म देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर प्रत्येक बालिका को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं—जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ अवश्य लें और अपनी बच्चियों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें शिक्षित करने का संकल्प लें।
बालिकाओं के जन्म पर उपहारस्वरूप बेबी कीट प्राप्त कर अभिभावकों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कार्यक्रम स्थल पर आनंद, उल्लास और मातृत्व की भावनाओं से परिपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन बालिकाओं की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×