पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने किया खड़ेसर पुलिस चौकी का उद्घाटन

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बिधनू अंतर्गत नव-निर्मित पुलिस चौकी खड़ेसर का विधिवत पूजन-अर्चन कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चौकी के निर्माण से क्षेत्र की जनता को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी और पुलिस की पहुंच गांव-गांव तक और अधिक प्रभावी होगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, प्रभारी निरीक्षक बिधनू, चौकी प्रभारी खड़ेसर सहित क्षेत्रीय नागरिक एवं पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×