‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर साइबर सिक्योरिटी जनजागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कानपुर। कानपुर कन्या इंटर कॉलेज, किदवई नगर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित साइबर सिक्योरिटी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग हब टीम द्वारा कॉलेज की प्रधानाचार्या के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 एवं 112 की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इनका सही उपयोग कर सकें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग हब से जिला मिशन समन्वयक – मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट – शैल शुक्ला, रागनी श्रीवास्तव तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या, अध्यापिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×