समाजवादी युवजन सभा द्वारा हनुमान मंदिर पर जरूरतमंदों को किया गया कम्बल वितरण

कानपुर। सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी युवजन सभा अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने अपने साथियों के साथ किदवई नगर हनुमान मंदिर पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि नेताजी हमारे बीच मे बीच मे नही हैं लेकिन उनके विचार आज भी हम सबके दिल में समाहित हैं।
हम लोग जब भी नेताजी से मिले उन्होंने हमेशा यही कहा कि जाओ और जाकर जरूरतमंदों की मदद करो, भूखे को भोजन करा दो,किसी गरीब परिवार की शिक्षा करा दो, किसी गरीब बहन की शादी में मदद करो, नौजवान को नौकरी दिलाने में मदद करो। एक अच्छा नेता बनना है तो सबसे पहले गरीबों की मदद करो और सबको यही सिखाओ। आज हम सब उनके बताए रास्ते पर चलकर जनहित में काम करने को प्रतिबद्ध हैं।
कम्बल वितरण में प्रमुख रूप से अनुराग पांडेय, संदीप पांडेय, रोहित राजपूत, हिमांशु तिवारी, विनोद यादव, अभय मिश्रा, केशव यादव, गौतम निगम, आलेख सिंह, दिव्यांश शर्मा, शनि सागर, संजय यादव, ईशू यादव, निकेश चौधरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×