मदर टेरेसा हॉयर सेकेण्डरी स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर। मदर टेरेसा हॉयर सेकेण्डरी स्कूल केशव नगर के द्वारा वार्षिक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ रतनलाल शर्मा स्टेडियम में आयोजित हुई। बच्चों ने मनमोहक नृत्य, खेल स्पर्धा एवं क्वायर की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त एसएम कासिम आबिदी ने शुभारंभ मशाल प्रज्वलित कर किया । प्रबन्धक इमैनुएल सिंह ने मुख्य अतिथि समेत आए सभी अतिथियों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एस एम कासिम आबिदी ने अपने संबोधन के द्वारा बच्चों के प्रयासो एवं कड़ी मेहनत की उपयोगिता के विषय में बताते हुए उत्साहवर्धन किया भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं सैमुएल सिंह का स्वागत प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर किया।
कोऑर्डिनेटर फांसिस जोसेफ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रार्थना के द्वारा किया एवं क्वायर के द्वारा प्रार्थना गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का आरंभ क्वायर के द्वारा वी वेल्कम यू एवं बालिकाओं द्वारा भरतनाट्यम नृत्य द्वारा हुआ विद्यालय की बालिका एन सी सी कैंडिडो के द्वारा परेड का भव्य आयोजन हुआ, परेड में विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कराने वाले खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र रंगबिरंगे परिधानों में सजे पीजी के बच्चों का जोकर पी टी रिबन पी टी रही। बालिकाओ द्वारा मार्शल आर्ट पिरामिड साड़ी पी टी जानवरों का व्यायाम, तथा चार्ली चेपलिन पी टी प्रस्तुत किए गए। अंत में खिलाड़ियों को मैडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्वायर का संचालन अभिषेक ब्लैंचफील्ड एवं अनाउंसमेंट सुहानी सिंह द्वारा जगजीत सिंह के निर्देशन में किया गया।
मुख्य रूप से डेनियल सिंह रितु सिंह अवनीश त्रिपाठी डा विजय द्विवेद्वी भानुप्रताप रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×