सर्दी-जुकाम और खांसी होगी गायब….. घर पर बनाएं इन 5 सब्जियों का हेल्दी सूप

सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, जुकाम और खांसी की परेशानी आम हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ गर्म, हल्का और हेल्दी पीना चाहते हैं तो वेजिटेबल सूप सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखता है बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं 5 सब्जियों से बनने वाले इस खास सूप की आसान रेसिपी के बारे में। साथ ही, बताएंगे इस सूप से मिलने वाले फायदों के बारे में-

सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 गाजर
  • 1 टमाटर
  • आधी पत्ता गोभी
  • थोड़ी सी पालक
  • आधा कप हरी मटर
  • 4-5 कलियां लहसुन
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच देसी घी
  • 2 कप पानी
बल सूप बनाने की आसान विधि
  • सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब पतीले में घी गरम करें और उसमें बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर हल्का भून लें।
  • इसके बाद सारी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक चलाते रहें।
  • अब इसमें पानी डालें और 8-10 मिनट तक उबालने दें ताकि सब्जियां अच्छी तरह गल जाएं।
  • सब्जियां पक जाने के बाद गैस बंद करें और मिक्सर से इसे पीस लें।
  • फिर सूप को दोबारा गरम करें, इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं और अच्छे से चला लें।
  • आपका हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल सूप तैयार है।

सर्दियों में यह सूप क्यों है फायदेमंद?

  • गाजर और पालक शरीर को ताकत देने में मदद करता है।
  • साथ ही, यह इम्युनिटी बढ़ाने में सहायता करता है।
  • टमाटर में मौजूद विटामिन-सी सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है।
  • लहसुन और अदरक खांसी व गले की खराश में राहत देने में सहायता करता है।
  • गर्म सूप पीने से बंद नाक खुलने में मदद मिलती है और शरीर को तुरंत गर्माहट देने में भी सहायता करता है।

अन्य जरूरी टिप्स

  • ध्यान रहे कि सूप हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं।
  • ज्यादा ठंड लगने पर इसमें थोड़ा सा काली मिर्च और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • इसे रात के खाने के साथ या हल्के डिनर के रूप में भी लिया जा सकता है।

अगर आप सर्दियों में खुद को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो इस 5 सब्जियों वाले वेजिटेबल सूप को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×