मुलेठी का पानी…. सुबह खाली पेट पीने के जबरदस्त फायदे…. चमत्कारी फायदे जान हो जायेंगे हैरान 

मुलेठी जिसे आयुर्वेद में ‘यष्टिमधु’ भी कहा जाता है। यह औषधीय गुणों के कारण सदियों से इस्तेमाल होती आ रही है। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट जड़ी बूटी नहीं है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं? इसे आपको अपने मार्निंग रूटीन में शामिल करने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट मुलेठी का पानी पीने के फायदे

मुलेठी का पानी पेट के लिए अमृत समान है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं और एसिडिटी को कम करते हैं। यह आंतों की सफाई में मदद करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। खाली पेट इसे पीने से पूरा दिन पाचन दुरुस्त रहता है।

खांसी और गले की खराश में तुरंत दिलाता है राहत 

अगर आप अक्सर सर्दी, खांसी या गले की खराश से परेशान रहते हैं, तो मुलेठी का पानी आपके लिए बेहतरीन दवा है। मुलेठी में ‘ग्लिसराइजन’ नामक एक यौगिक होता है जो कफ को पतला करने और श्वसन नली को शांत करने का काम करता है। यह आपके गले को आराम देता है और संक्रमण से बचाता है।

बढ़ाती है इम्यूनिटी 

मुलेठी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। खाली पेट मुलेठी का पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचे रहते हैं।

मुलेठी चेहरे को बनाती है चमकदार 

हर कोई चाहता है कि हमारा स्किन ग्लोइंग और शाइनी लगे। लेकिन स्किन केयर करना भूल जाते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस मुलेठी का पानी सुबह खाली पेट पीना है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण रक्त को शुद्ध करते हैं, जो सीधे आपकी त्वचा पर दिखता है। यह मुंहासे , दाग-धब्बों और एक्जिमा जैसी त्वचा समस्याओं को कम करने में सहायक है, जिससे आपकी त्वचा में एक चमक आती है।

मुलेठी तनाव और डिप्रेशन को करता है दूर

मुलेठी का पानी तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह एड्रेनल ग्लैंड्स को सहारा देता है, जो तनाव हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से आपको पूरे दिन शांत और ऊर्जावान महसूस करने में मदद मिलती है।

मुलेठी का पानी कैसे बनाएं? 

  • 1 गिलास पानी और 1 छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर
  • रात को सोने से पहले मुलेठी पाउडर या जड़ को पानी में भिगो दें।
  • अगली सुबह, खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। आप इसे हल्का गर्म भी कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×