तनाव की होगी छुट्टी…. 15 मिनट रोज गर्म पानी में भिगोएं पैर

कुछ असरदार और छोटे छोटे स्वास्थ्य उपाय अपना कर जीवनशैली में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। जो आपको सर्दियों में कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। इस उपाय को अपनाने के लिए आपको सिर्फ गर्म पानी चाहिए होगा। हमारे बुजुर्ग भी इस उपाय को पुराने टाइम से इस्तेमाल करते हुए आए हैं, जिनके घरों में बुजुर्ग है उनके यहां आज भी इसे अपनाया जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रोजाना 15 मिनट पैर गर्म पानी में भिगोने की। ये तरीका काफी लोकप्रिय है क्योंकि इससे पूरे शरीर को आराम पहुंचाता है।

गर्म पानी में पैर डालने से पैरों की मांसपेशियों और नसों को आराम मिलता है। जब पैर गर्म पानी में होते हैं तो इससे दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर थोड़ा बैलेंस होता है, जिससे तनाव घटता है। कई स्टडी में पाया गया कि सोने से पहले 15 मिनट का फूट बाथ लेने से इनसोम्निया में सुधार होता है और गहरी नींद आती है। पैरों को गर्म पानी में डुबोने से पूरे शरीर में खून प्रवाह तेज होता है। इससे शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचने में मदद मिलती है। साथ ही इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी ठीक होती है।

सिरदर्द और माइग्रेन में भी राहत

पैर को गर्म पानी में रखकर शरीर का तापमान नीचे की ओर खींचता है, जिससे सिर की रक्त वाहिकाएं खुलती है और दर्द कम होता है। कई माइग्रेन रोगियों को इस तरीके को अपनाने की सलाह दी जाती है।

मांसपेशियों के दर्द और अकड़न से आराम

लगातार खड़े रहने से पैरों में दर्द और थकान हो जाती है, ऐसे में गर्म पानी की सेक मांसपेशियों को ढीला करती है, जिससे दर्द और अकड़न में कमी आती है। इसके अलावा पैर गर्म पानी में धोने से सर्दियों में सर्दी‑जुकाम और साइनस की समस्या का खतरा भी कम हो जाता है। पैर को गर्म पानी में भिगोने से शरीर का कोर तापमान बढ़ता है, जिससे कंजेशन कम होता है और सांस लेने में आसानी होती है।

गर्म पानी में पैर धोने से स्किन भी होती है साफ 

गर्म पानी पोर्स को खोल देता है, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकलते हैं। रोज फूट बाथ फंगल इंफेक्शन, एड़ी का फटना और रूखी स्किन को रोकता है। ध्यान रखें गर्म पानी के टब में जो गर्म पानी डालें उसका तापमान 38 से 40 डिग्री से ज्यादा न हो। आप चाहे तो इसमें नमक भी मिला सकते हैं, इसके बाद पैरों को साफ तौलिये से सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाए। रोजाना 15 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोने से तनाव भी कम होता है, नींद अच्छी आती है और BP ठीक रहता है, इसके अलावा सर्दी‑जुकाम और स्किन की दिक्कतों को भी ये खत्म करता है।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×