551 जोड़े हुए एक दूजे के, 540 हिन्दू जोड़ों का हुआ विवाह जबकि 11 जोड़ों का निकाह

  • 551 जोड़ों का जीवन संगम, सीएसए मैदान में गूँजी खुशियों की अनोखी धुन
कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का विशाल मैदान बृहस्पतिवार को सामाजिक सौहार्द, परंपरा और सामूहिक उल्लास का ऐसा केंद्र बना, जहाँ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 551 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 540 हिन्दू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि 11 मुस्लिम जोड़ों ने गरिमामय निकाह के साथ अपने वैवाहिक जीवन का आरम्भ किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सरोज कुरील, एमएलसी सलिल बिश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उप जिलाधिकारी सदर अनुभव, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा की और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। सुव्यवस्थित पंडाल, समुचित सुरक्षा, स्पष्ट मार्गदर्शन और सहज वातावरण ने पूरे आयोजन को अत्यंत भव्य और श्रेष्ठ रूप दिया। कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों ने भी सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति गहरा संतोष व्यक्त किया। शिवराजपुर की रेखा कुशवाहा ने बताया कि उनकी भांजी का विवाह इस योजना के अंतर्गत हुआ है और पूरे कार्यक्रम में व्यवस्थाएँ अत्यंत संतोषजनक रहीं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर उनकी भांजी का विवाह सम्पन्न होना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है तथा वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।
इसी तरह शिवराजपुर के दूल्हा आदित्य ने बताया कि उन्होंने इतने संगठित और बड़े स्तर के आयोजन की कल्पना भी नहीं की थी। प्रशासनिक व्यवस्था, सजगता और सुविधाओं के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील पहल उनके जैसे अनेक परिवारों के लिए वास्तविक संबल बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×