कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत दिखते हैं आंखों में…. नहीं करें इग्नोर…. बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखें सिर्फ देखने का काम ही नहीं करतीं हैं, बल्कि आपके शरीर में चल रही बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में भी समय-समय पर संकेत देती हैं? खासकर हाई कोलेस्ट्रॉल, जो दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है उसके शुरुआती संकेत भी आपकी आंखें ही बता सकती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ना धीरे-धीरे शुरू होता है और शुरुआती दिनों में शरीर कोई साफ लक्षण नहीं दिखाता है। लेकिन आंखों में आने वाले कुछ छोटे बदलाव आपको यह समझने में मदद कर सकते हैं कि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है या नहीं। अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर दिल की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसलिए आंखों की सेहत को हल्के में बिल्कुल न लें। ये आपके शरीर का अर्ली वॉर्निंग सिस्टम हो सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे?

जैथलेस्मा: आंखों के पास पीली मुलायम गांठें

अगर आपकी आंखों के कोने, पलक या नाक के पास छोटी, पीली और मुलायम गांठें दिखाई देती हैं, तो इसे जैथलेस्मा कहते हैं।
इनमें दर्द नहीं होता है। देखने में भी कोई परेशानी नहीं देती है। लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या थायरॉइड की समस्या का संकेत हो सकती हैं। यह समस्या खासकर 40 साल से ऊपर की महिलाओं और पोस्टमेनोपॉजल महिलाओं में अधिक देखी जाती है।

कॉर्नियल आर्कस: आंख में सफेद या ग्रे छल्ला

अगर आंख की कोर्निया के किनारे एक सफेद या ग्रे रंग का रिंग दिखे, तो इसे कॉर्नियल आर्कस कहा जाता है। 60+ उम्र के लोगों में यह सामान्य माना जाता है और नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन 40 साल से कम उम्र में अगर ऐसा दिखे, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल या शुरुआती हार्ट डिजीज का संकेत हो सकता है। यह देखने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता लेकिन फिर भी कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कराना बहुत जरूरी है।

होल्लेनहॉर्स्ट प्लेक्स: रेटिना में पीले चमकदार क्रिस्टल

कभी-कभी रेटिना की छोटी नसों में कोलेस्ट्रॉल के क्रिस्टल जमा हो जाते हैं, जिन्हें होल्लेनहॉर्स्ट प्लेक्स कहा जाता है। ये आंख की विस्तृत यानी डायलेटेड जांच में ही दिखाई देते हैं। इससे रोशनी अस्थायी या स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। यह संकेत है कि शरीर में कहीं और भी कोलेस्ट्रॉल ब्लॉकेज हो सकता है। ऐसा दिखने पर तुरंत आंखों और दिल की जांच करानी जरूरी है।

रेटिनल वेस्कुलर ऑक्लूजन: अचानक आंखों की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड क्लॉट बनने लगते हैं, जो आंखों की नसों को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे दो तरह की समस्याएं होती हैं:

आंख की नसों में सूजन होना या कॉटन वूल स्पॉट भी इसके संकेत हैं। साथ ही, आपको हल्का सा धुंधला नजर आने लगेगा।

रेटिना पीला पड़ना यानी चेरी-रेड स्पॉट दिखाई देना। इसके अलावा अचानक दिखाई देना बंद होना हाई कोलेस्ट्रॉल के बड़े संकेत हैं।

यह दोनों ही स्थिति मेडिकल इमरजेंसी होती है।

आंखें ही क्यों देती हैं इतनी जल्दी संकेत?

आंखों की नसें बहुत पतली और संवेदनशील होती हैं। इनमें ब्लड फ्लो बहुत एक्टिव रहता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल और ब्लॉकेज का असर सबसे जल्दी यहीं दिखने लगता है

किन लोगों में ये ज्यादा जोखिम भरा होता है?

फैटी और तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने, मोटे हैं या वजन तेजी से बढ़ रहा है या फिर डायबिटीज है। इसके अलावा कम एक्टिव लाइफस्टाइल या पोस्टमेनोपॉजल महिलाएं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या करना चाहिए?

अगर आंखों में ऐसा कोई भी बदलाव दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर या आंखों के विशेषज्ञ को दिखाएं। ऐसे में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाएं। इसके अलावा डाइट में तैलीय और प्रोसेस्ड फूड कम करें। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें और हार्ट हेल्थ का पूरा चेकअप कराएं।

आंखें हमारी हेल्थ का आइना होती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना लक्षण के बढ़ता रहता है, लेकिन आंखें इसके छोटे-छोटे संकेत देकर हमें समय रहते सावधान कर देती हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए अपनी आंखों और दिल दोनों की हेल्थ का ध्यान रखें।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×