कन्या जन्म उत्सव का किया गया आयोजन…. वितरित की गई नवजात बालिकाओं को बेबी किट

कानपुर। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर महिला कल्याण विभाग द्वारा डफरिन अस्पताल में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को बेबी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला ने कहा कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बेटियों को केवल जन्म देने तक सीमित न रखते हुए उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
डफरिन अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. रुचि जैन ने कहा कि समाज से बेटा-बेटी के बीच भेदभाव को समाप्त कर प्रत्येक बालिका को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला, रागनी श्रीवास्तव, आशीष सोनकर डफरिन अस्पताल से अधीक्षिका डॉ. रुचि जैन, डॉ. दरकशा सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | TMC में बगावत के बीच Mamata Banerjee ने खुद संभाली अध्यक्ष की कमान
Advertisement ×