जाड़े में आपका तेजी से बढ़ रहा है वजन?… करें ये काम… लटकती चर्बी होगी गायब… शरीर रहेगा फिट

सर्दियों का मौसम आते ही वजन बढ़ना एक आम समस्या बन जाती है। ठंड में ज्यादा भूख लगती है, मीठा और तला-भुना खाने का मन करता है और ऊपर से आलस भी बढ़ जाता है। ऐसे में पेट, कमर और जांघों पर चर्बी जल्दी जमने लगती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो बस रात को खाना खाने के बाद कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप फैट बढ़ने से रोक सकते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रात के खाने के बाद किए जाने वाले 5 आसान काम, जो फैट लॉस में मददगार साबित हो सकते हैं।

खाने के बाद हल्की वॉक जरूर करें

रात का खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनता है। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता और फैट के रूप में जमा होने लगता है। खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक जरूर करें। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट पर चर्बी जमने का खतरा कम हो जाता है।

गर्म पानी या हर्बल चाय पिएं

रात को खाने के कुछ देर बाद एक कप गुनगुना पानी या हर्बल चाय पीना फायदेमंद होता है। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। ध्यान रखें कि चाय-कॉफी की जगह कैफीन फ्री ड्रिंक ही लें।

मीठा खाने की आदत से बचें

अक्सर लोग डिनर के बाद कुछ मीठा खाने की आदत बना लेते हैं, जो वजन बढ़ने की बड़ी वजह है। अगर मीठा खाने का मन करे, तो गुड़ का छोटा टुकड़ा या एक-दो खजूर ले सकते हैं। इससे क्रेविंग भी शांत होगी और फैट भी नहीं बढ़ेगा।

मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं

रात को खाना खाने के बाद देर तक मोबाइल या टीवी देखने से नींद खराब होती है। नींद पूरी न होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। कोशिश करें कि सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बना लें।

सही समय पर सोना न भूलें

वजन घटाने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक जागने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है, जिससे भूख बढ़ती है और फैट जमा होने लगता है। कोशिश करें कि रात 10-11 बजे तक सो जाएं और रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×