मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिलाधिकारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति के अवसर पर वर्ष 2026 के अवकाश में संशोधन किया है। शासन स्तर पर विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि 14 जनवरी को घोषित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस निर्णय के अनुपालन में जनपद कानपुर नगर की अवकाश सूची में भी आवश्यक परिवर्तन किया गया है। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है और इसके स्थान पर 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश प्रभावी रहेगा। 14 जनवरी को सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्णय के अनुसार अब मकर संक्रांति के अवसर पर जनपद में 15 जनवरी को सभी शासकीय कार्यालय, बैंक और संस्थान सार्वजनिक अवकाश के अंतर्गत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×