- फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के 50 वर्ष हुए पूर्ण
कानपुर। फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की 50वीं वार्षिक आमसभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद हेतु डॉ. विशाल भार्गव को चुना गया तो महासचिव पद हेतु निखिल चांडक को चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉक्टर एम.सी. बिंदल द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया।

अध्यक्ष, महासचिव चुनने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा संकेत खेरिया को कोषाध्यक्ष, एन.के. गुप्ता को स्पीकर, हर्ष मिघलानी को सचिव-1, समीर भार्गव को सचिव- 2, अनूप टंडन को कानूनी सलाहकार व अजय मिश्रा को कार्यकारिणी सचिव का पद मनोनीत करते हुए सभी चुने हुए पदाधिकारी को कार्यभार ग्रहण कराया गया।

वही कार्यकारिणी समिति के पद पर अरुण भाटिया, वीरेंद्र कुमार, पवन गुप्ता, आनंद गुप्ता, गौरव अग्रवाल, डॉक्टर सौरभ भार्गव, जसकरन सिंह सागर मिश्रा एवं डॉक्टर दिवाकर तिवारी को मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष विशाल भार्गव व महासचिव निखिल चांडक ने बताया कि फार्मा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन लगभग 50 वर्ष पुरानी प्राचीन एसोसिएशन है। इस संगठन में शहर के एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी औषधि के निर्माता शामिल है। विगत 50 वर्षों से एसोसिएशन के सदस्य उच्च गुणवत्ता पूर्ण दवा निर्माण प्रक्रिया के व्यवसाय में कार्यरत हैं। एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रहा है, कि मरीजों को उच्च कोटि की दवा कम से कम मूल्य पर उपलब्ध कराई जा सके। जिससे निम्न एवं निर्धन वर्ग भी इन औषधियों का लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन जी सके।
