कानपुर। ” दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा – सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है, धन, धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है” का नारा देने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म दिवस 02 फरवरी 2026 को ओबीसी संगठन के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। ओबीसी एसोसिएशन के मण्डल उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने बताया कि, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ था। इन्होंने शोषण समाज दल का गठन किया था। यह सतीश प्रसाद सिंह की सरकार में चार दिन के लिए उपमुख्यमंत्री भी बने थे। इन्होंने इस बात को सदैव कहा कि पिछड़ी जातियों की संख्या 60% है। उन्हें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय के रूप में 60% संसाधनों पर अधिकार देना होगा। तभी देश प्रगति कर पाएगा।
यदि किसी व्यक्ति के पास अधिकांश संसाधन हैं और अधिकांश जनसंख्या के पास संसाधन नहीं है। तो देश के संसाधनों का समुचित उपयोग देश की प्रगति के लिए नहीं हो पाएगा। इसलिए देश को प्रगति के पथ पर यदि चलना है तो संसाधनों का उचित तरीके से वितरण करना सुनिश्चित करना आवश्यक है। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का पूरा जन्म पिछड़ों वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष में बीता यह राम मनोहर लोहिया के अनुयाई थे। उसके पश्चात यह अर्जक संघ से जुड़े और आजीवन उसके सदस्य बने रहे। अर्जक संघ की स्थापना रामस्वरूप वर्मा ने की थी। वर्ष 1974 में एक आंदोलन के दौरान गोली लगने से की मृत्यु हो गई। वक्ताओं ने उनके जीवन से संबंधित अनेक प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया।
इस अवसर पर ओबीसी एसोसिएशन के मण्डल उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू, इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं टी एम शेड शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, सहायक शाखा मंत्री चंद्रभान साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय यादव, प्रेम कुमार पाल एवं फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
