कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण महाअभियान

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 7 मार्च से 13 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाएगी। इस महाअभियान के अंतर्गत जिला व मंडल स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित दक्षिण एवं ग्रामीण जिले की जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक एवं जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की सतत प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व—तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला है। प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक मजबूती की प्रक्रिया है। यह अभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।
इस अवसर पर पंकज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आज़ादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, जिसे उस समय के नेताओं ने नहीं माना, लेकिन आज राहुल गांधी स्वयं उस विचार को व्यवहार में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता एक चुनाव समाप्त होते ही अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और दीर्घकालिक प्रक्रिया है।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से राधेश्याम पाण्डेय, वेदव्रत सचान, पूनम द्विवेदी, स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला, रघुनंदन भदौरिया, प्रकाश वीर आर्य, मनीष त्रिपाठी,भूपेंद्र त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, अनिरुद्ध शुक्ला, समरजीत सिंह एवं अंशुल बाजपेई ,राजेश श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×